9 अगस्त को 8.5 करोड़ किसानों  के बैंक खातों में भेजे जा चुके है 17 हज़ार करोड़ रुपए 

सालाना 6 हज़र रुपए केंद्र सरकार तीन किस्तों में करती है किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर.




                                      



                                  Pic Google


केंद्र सरकार द्वारा किसानों को प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक मदद देने के लिए चलाए जा रहे किसान सम्मान निधि योजना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बीच ठन गई है. किसान सम्मान निधि योजना में छत्तीसगढ़ में 27 लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन होना है लेकिन अभी तक 2 लाख ही रजिस्ट्रेशन हो पाए हैं. ऐसे में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस की मौजूदा सरकार पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे की मौजूदा सरकार किसानों के साथ छल कर रही है वह नहीं चाहती कि मध्य प्रदेश के किसानों को "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि" योजना का लाभ मिले.

केंद्र सरकार बंद करनी चाहती है पीएम सम्मान किसान निधि योजना

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ताआनंद शुक्ला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को पैसा देना ही नहीं चाहती है.सरकार ने मध्य प्रदेश के किसानों को पहली और दूसरी किस्त का लाभ दिया है लेकिन इस बार क्यों नहीं दिया.

पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर किसानों का रजिस्ट्रेशन ना होने का लगाया आरोप

बीजेपी शासित केंद्र सरकार किसानों को पैसे देने के मूड में नहीं है. और जल्द ही किसान सम्मान निधि को बंद करने का काम करेगी. छत्तीसगढ़ में सरकार और बीजेपी आपस में राजनीति करने में उलझी हुई हैं जिसमें किसानों का ही नुकसान हो रहा है.दोनों दल एक दूसरे पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि  के छत्तीसगढ़ किसानों को अब तक 540 करोड रुपए मिलते है लेकिन रजिस्ट्रेशन न होने कारण केवल 40 करोड़ रुपए ही मिले हैं. और 500 करोड़ रुपए कांग्रेस सरकार की लापरवाही के चलते अटक गए हैं.