कभी गलत नहीं हूं और मेरे दुश्मन बार-बार साबित होते हैं यही कारण है कि मेरा मुंबई पीओके है अब #deathofdemocracy."
कंगना रानाउत व शिवसेना के नेता संजय राऊत के बीच शुरू हुई जुबानी तकरार बढ़ती ही जा रही है. पिछले दिनों कंगना ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर की थी जिसके जवाब में संजय राऊत ने भी कंगना पर पलटवार किया था. इसके बाद कंगना कि गुहार पर गृहमंत्रालय ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है. वहीं महाराष्ट्र सरकार के अधीन काम करने वाली संस्था बीएमसी ने कंगना रनौत को नोटिस भेजकर उनके ऑफिस के अवैध निर्माण के हिस्से पर बुलडोजर चला दी है. कंगना फिलहाल हिमाचल प्रदेश से मुंबई पहुंच रहीं हैं.
आज फिर कंगना ने अपने ऑफिस को तोड़ते हुए बीएमसी के कर्मचारियों की फोटो शेयर करते हुए मुंबई की तुलना पीओके से करते हुए ट्वीट कर लिखा, मैं कभी गलत नहीं हूं और मेरे दुश्मन बार-बार साबित होते हैं यही कारण है कि मेरा मुंबई पीओके है अब #deathofdemocracy."
कंगना ने अपने दूसरे ट्वीट में बंगले के बाहर जमा पुलिस कर्मियों की फोटो शेयर करते हुए लिखा,जैसा कि मैं हवाई अड्डे के लिए अपने मार्ग पर मुंबई दर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हूं, महा सरकार और उनके गुंडे अवैध रूप से इसे तोड़ने के लिए तैयार हैं, चलें! मैंने महाराष्ट्र के गौरव के लिए खून देने का वादा किया था, यह सब कुछ नहीं है, लेकिन मेरी भावना केवल उच्च और उच्चतर होगी। "
गौरतलब है कि कंगना फ्लाइट से आज मुंबई पहुंच रही हैं बीएमसी ने बीते 24 घंटे के भीतर उनके ऑफिस पर 2 नोटिस चस्पा किए थे. इसके बाद बीएमसी ने कंगना के ऑफिस को ध्वस्त कर दिया है. कंगना ने सरकार के इस फैसले को बाबर और उसकी सेना का कृत्य करार देते हुए ट्वीट किया, बाबर और उसकी सेना" इसके साथ कंगना ने # का इस्तेमाल करते हुए लिखा # death of democracy.




0 Comments