Pic Google
पटना . बिहार विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीनों का वक्त बचा है. ऐसे में विपक्षी पार्टियों सत्तारूढ़ नितीश कुमार की पार्टी जदयू को घेरने में लगी हुई हैं. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से अपील की है कि वह 9 सितंबर रात 9:00 बजे 9 मिनट के लिए घर की बत्तियां बुझा कर एक मोमबत्ती, दीया और या फिर लालटेन जलाएं. उन्होंने अपनी फेसबुक पेज के माध्यम से रात 9:00 बजे लोगों से संवाद करते हुए यह अपील की है.
बेरोजगारी राजद का नहीं बल्कि बिहार का आंदोलन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के जेल में होने के कारण राजद की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा कि बेरोजगारी राजद का आंदोलन नहीं है बल्कि यह बिहार की जनता का आंदोलन है. उन्होंने आगे कहा कि राजद बेरोजगारों से अपील करता है कि 9 सितंबर की रात 9:00 बजे अपने हाथों में कैंडल लेकर जलाएं. और मैं भी अपनी मां के साथ छत पर लालटेन लेकर आप की मुहिम का हिस्सा बनूंगा.
सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार
तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक लाइव में बातचीत के दौरान कहा कि यदि 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो बिहार में कोई भी योग्य पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार नहीं रहेगा. चाहे वह किसी भी मत मजहब का हो.हमारी पार्टी किसी को रोजगार जाति मत मजहब देखकर नहीं देगी बल्कि योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार देने का प्रयास करेगी. उन्होंने आगे कहा कि बिहार युवाओं का प्रदेश है और हमारी पार्टी हमेशा युवाओं के साथ खड़ी है लेकिन बेरोजगारी हमेशा से ही बिहार का दुश्मन रही है.

0 Comments