रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर कहा -जिस दिन सच्चाई ... आप खुद शर्मसार होंगे।"

 

                                 Pic Google

मुंबई. दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले के 84 में दिन एनसीबी यानी कि ड्रग्स नारकोटिक्स ब्यूरो ने सुशांत की गर्लफ्रेंड वही रिया चक्रवर्ती को 3 दिनों की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. देर रात रिया के वकील मांशिंदे में जमानत अर्जी दी थी लेकिन उनकी अर्जी खारिज़ कर रिया को 14 दिनों  की न्याययिक हिरासत भेज दिया गया है.

बॉलीवुड जगत के कुछ लोग रिया कि गिरफ्तारी को सही बता रहें हैं तो कुछ लोग रिया के बचाव में भी बयान दे रहें हैं. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने - माने निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट के जरिए रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

अनुराग कश्यप का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट्स पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहें हैं. अनुराग ने अपने ट्वीट में लिखा,यह समाज, गणतंत्र के उपभोक्ताओं की यह यात्रात्मक दुनिया, वे सभी और उनमें से एक बहुत कुछ है जो इस चुड़ैल-शिकार के चीयरलीडर्स रहे हैं, झूठ के सभी प्रचारक, मुझे आपके लिए खेद है।  जिस दिन सच्चाई सामने आएगी और आप खुद शर्मसार होंगे।"




उधर, बॉलीवुड निर्देश अनुभव सिन्हा ने भी ट्वीट करते हुए सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में लोगों से सवाल जवाब करते हुए ट्वीट कर लिखा,मेरे दो सवाल हैं।

 1. क्या यह मर्डर है?

 2. क्या उसे नशीले पदार्थों का सेवन करने के लिए मजबूर किया जा रहा था?"


उन्होंने मुंबई पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, क्या मुंबई पुलिस किसी की सुरक्षा कर रही थी ????  Who????  क्यों???

गौरतलब है कि रिया से एनसीबी  ने 3 दिनों की कड़ी पूछताछ के बाद उन्हें देर रात 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.





Post a Comment

0 Comments