Pic Google
बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाली कंगना राणावत को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है. कंगना को वाई प्लस सिक्योरिटी मिलने पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा ने सवाल खड़े किए हैं. पिछले दिनों कंगना राणावत और शिवसेना के नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग जारी है. एक दूसरे ने दोनों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. इसी के बाद कंगना राणावत को के सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है.
जिसपर महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करने करने के दौरान कंगना को अपने ट्वीट में ट्वीट राटी के नाम से संबोधित किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा,जब भारत में 138 देशों की जनसंख्या के अनुपात में पुलिस है तो Y + सुरक्षा बॉलीवुड Twitterati को क्यों मिल रही है और 71 देशों में वैश्विक स्तर पर 5 वें स्थान पर है?संसाधनों का बेहतर उपयोग नहीं, मिस्टर होम मिनिस्टर?"
ड्रग्स के खुलासे को लेकर चर्चा में हैं कंगना
गौरतलब है कि बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में कंगना राणावत सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के सपोर्ट में लगातार आवाज़ उठा रही है. इतना ही नहीं कंगना रानाउत सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद वे कहती हैं कि बॉलीवुड में 99 फीसदी लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं. कंगना रानाउत सुशांत सिंह राजपूत केस ने मुंबई पुलिस को भी कई बार निशाने पर ले चुकी हैं. इन्हीं कारणों की वजह से महाराष्ट्र के वर्तमान सरकार शिवसेना के संजय रावत और कंगना के बीच तकरार जारी है इसी को देखते हुए कंगना ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी. जिसके बाद गृह मंत्रालय ने कंगना रानाउत को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है.
मौजूदा समय में दो लोगों को मिली है y प्लस सिक्योरिटी
Pic Googleकंगना राणावत बॉलीवुड की पहली ऐसी होती हैं जिन्हें वाइ प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है. कंगना की सुरक्षा में 1 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर सहित हथियारों से लैस सीआरपीएफ 11 कमांडोज तैनात रहेंगे.मौजूदा समय में वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को ही प्राप्त है.



0 Comments