Pic Google
मुंबई. "भाभी जी घर पर हैं" धारावाहिक से घर - घर में पहचाने जानें वाली. अंगूरी भाभी यानी की शिल्पा शिंदे ने पिछले दिनों इस शो अलविदा कह दिया था. शिल्पा शिंदे फिर से खबरों में छाई हुई हैं. उन्होंने कॉमेडी शो "गैंग्स आफ फिल्मीस्तान" को भी बाय - बाय कह दिया हैं यानी कि वो इस शो का भी हिस्सा नहीं होंगी. गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान शो छोड़ने के पीछे उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ काम न करने की इच्छा बताई हैं. उन्होंने कहा कि वे सुनील ग्रोवर के साथ किसी भी कीमत पर काम नहीं कर सकती हैं.इसके अलावा शिल्पा शिंदे ने गैंगस आफ फिल्मीस्तान की सैट पर कोरोना वायरस संबंधित गाइडलाइंस का पालन ना करने की बात भी कही थी. इन्हीं दो वजहों के चलते शिल्पा शिंदे ने शो को छोड़ दिया है.
Pic Googleगौरतलब है कि शिल्पा शिंदे ने कुछ दिनों पहले भाभी जी घर पर हैं नाम के सीरियल को छोड़ दिया था इसके बाद उन्होंने गैंग्स आप फिल्मीस्तान में काम करने के लिए हामी भरी थी. लेकिन शो शुरू होने के पहले हफ्ते में उन्होंने शो को छोड़ दिया है.
शिल्पा शिंदे ने शो के प्रोड्यूसर के साथ ईमेल चैट के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए अपनी चिंताओं को जाहिर किया है.शिल्पा शिंदे ने गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान के प्रोड्यूसर को जवाब देते हुए कहा कि मैंने आपको ईमेल के द्वारा पहले ही हर एक बात स्पष्ट का चुकी हूं कृपया मेरे बारे में अफवाहें फैलाना बंद कर दीजिए.



0 Comments