नई दिल्ली.चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बीते दिन आशंका जाहिर करते हुए कहा कि पाकिस्तान और चीन दोनों मिलकर भारत के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं. जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है. ये बातें हैं उन्होंने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मंच के वार्षिक नेतृत्व सम्मेलन में कहीं. जनरल बिपिन रावत ने कहा कि चीन पिछले महीनों से कई बार सीमा पर गैर जिम्मेदाराना कदम उठाए हैं. लेकिन भारत ने हर बार शांति का प्रस्ताव दिया है. जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल (एल ए सी) पर उत्पन्न तनाव के समय भारत को कैसे नुकसान पहुंचाने की जुगत में लगा हुआ है. पाकिस्तान को अपनी नापाक हरकतों के लिए परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना चाहिए.
भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मंच के वार्षिक नेतृत्व सम्मेलन में जनरल बिपिन रावत ने कहा भारत मौजूदा समय में पारंपरिक और परमाणु खतरे जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की तीनों सेनाएं किसी भी विषम परिस्थितियों में दुश्मन को धूल चटाने का माद्दा रखते हैं. तीनों सेनाएं पूरी तरह से सक्षम है. जनरल बिपिन रावत ने आगे कहा कि यदि भारत चीन सीमा विवाद आसानी से बातचीत के जरिए नहीं समझता है तो हमारे पास दूसरे विकल्प भी हैं. लेकिन फिर भी यदि शांति से मसला हल हो जाए इसके लिए प्रयास जारी है.

0 Comments