Pic Google ( rajesh )
जम्मू कश्मीर के रजौली जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के निकट पाक सेना द्वारा की गई फायरिंग में बुधवार की सुबह शहीद हुए सूबेदार राजेश कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही गुरुवार कि शाम को उनके गांव मुकेरियां के कलीता पहुंचा परिजन सहित सबकी आंखें नम हो गई. शहीद सूबेदार को पूरे सैनिक समान के साथ अंतिम विदाई दी गई.
मुखाग्नि से पिता ने किया सैल्यूट
शहीद सूबेदार राजेश का पार्थिव शरीर उनके गांव लेकर पहुंची सेना कि टुकड़ी ने हवाई फायरिंग कर राजेश को अंतिम विदाई दी. पाक की फायरिंग में शहीद होने वाले राजेश के पिता भी सेना में सैनिक रह चुके हैं. उन्होंने बेटे को नम आंखों अंतिम विदाई देते से सैल्यूट किया. राजेश का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर लोगों ने हाइवे पर मोटरसाइकिल सवार नौजवान युवकों ने राजेश सिंह के सम्मान में नारे लगाए जिससे आसमान गुंजायमान हो उठा. गांव से राजेश सिंह की अंतिम यात्रा पर गांव की महिलाओं बच्चों ने पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
11 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
शहीद राजेश सिंह की मां का रो रो कर बुरा हाल था. राजेश सिंह की चिता को उनके 11 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी. मुखाग्नि देने से पहले राजेश के अंतिम दर्शन कर फफक पड़े. शहीद सूबेदार राजेश सिंह की यूनिट के मैं आप नायाब सूबेदार परमजीत सिंह, लांस नायक शावेग सिंह, गनर विक्रम व शंकर शहीद राजेश सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर पहुंचे. सेना की टुकड़ी ने शहीद राजेश सिंह को गुंजन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अंतिम सलामी दी.
सीएम ने 50 लाख और एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा
शहीद सूबेदार राजेश सिंह के अंतिम संस्कार में डीएम विधायक अन्य लोग भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद राजेश सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की.

0 Comments