Pic Google
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार दिनों दिनों दिन बढ़ती जा रही है. देश में कोरोना संक्रमण की कुल मामले 39 लाख 36 हज़ार 748 हो गए हैं. यह दूसरा मौका है जब 80 हजार से अधिक कोरोना वायरस के मामले 24 घंटे के अंदर सामने आए हैं इसके पहले 75 हजार के ऊपर मामले कुछ दिनों तक सामने आए थे. लेकिन कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी अब भी दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटे के अंदर 83 हजार 341 नए के सामने आए हैं. इस दौरान 1 हजार 96 लोगों की जानें गई हैं. जबकि 67 हजार करोना वायरस से संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मौजूदा समय में देश में कोरोना वायरस के कुल 39 लाख 36 हज़ार 748 केस हैं. इनमें से 30 लाख 37 हजार 151 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं. 8 लाख 31 हजार 124 मरीजों में अभी भी ये घातक वायरस मौजूद है. कोरोनावायरस अब तक 68 हज़ार 472 मरीजों की मौत का कारण बन चुका है.
11लाख से अधिक सैंपल्स की जांच
बीते 24 घंटों के दौरान देश के अंदर 11 लाख 69 हजार 765 सैंपल्स की जांच की गई. कोरोनावायरस से अब तक 77.15 प्रतिशत लोग रिकवर हो चुके हैं. 21.11 फीसदी लोगों में ये वायरस अब भी एक्टिव है जबकि इससे मरने वालों कि दर 1.74 प्रतिशत है.
यूपी में पिछले 24 घंटे के अंदर 5576 नए केस
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर 5576 नए मामले मिले हैं. इस दौरान 76 मरीजों को रो ना मरीजों कि मौत हो गई है. यूपी में कुल मौतों का आंकड़ा 36सौ 91 हो गया है. वहीं प्रदेश में 1 लाख 85 हज़ार 812 लोग रिकवर हो चुके हैं. मौजूदा समय में एक्टिव मामलों की संख्या 57 हजार 598 है.

0 Comments