राहुल ने परीक्षाओं के परिणाम में हो रही देरी पर सरकार को घेरा, प्रियंका बोलीं - स्टॉप प्राइवेटाइजेशन

 

                                        Pic Google



नई दिल्ली. पिछले दिनों जारी किए गए जीडीपी के आंकड़ों के बाद से विपक्ष केंद्र सरकार से कठिन सवाल पूछ रहा है. हालांकि इसके पहले भी कांग्रेस पार्टी अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर समय-समय पर निशाना साधते रही है. कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने बढ़ती बेरोजगारी, घटती जीडीपी व युवाओं की एसएससी समेत अन्य परीक्षाओं के परिणाम में हो रहे विलंब को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा,मोदी सरकार,

रोज़गार, बहाली, परीक्षा के परिणाम दो,
देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो।"



दूसरी तरफ यूपी की राजनीति में काफी सक्रिय रहने वाली कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी करते हुए लिखा,2017- SSC CGL की भर्तियों में अभी तक नियुक्ति नहीं हुई।

2018- CGL परीक्षा का रिजल्ट तक नहीं आया।

2019- CGL की परीक्षा ही नहीं हुई।

2020- SSC CGL की भर्तियां निकाली ही नहीं।

भर्ती निकले तो परीक्षा नहीं
परीक्षा हो तो रिजल्ट नहीं
रिजल्ट आ जाये तो नियुक्ति नहीं."



नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो :-

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1301745589999136768?s=19

प्रियंका ने इसके बाद एक और ट्वीट में स्टॉप प्राइवेटाइजेशन हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, बीजेपी सरकार पर निजीकरण ..प्राइवेट सेक्टर में छंटनी और सरकारी में भर्तियों पर ताला लगने से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है लेकिन सरकार सच पर पर्दा डालने के लिए विज्ञापनों और भाषणों में झूठ परोस रही है।#StopPrivatisation


Post a Comment

0 Comments