कंगना - राऊत मामला : गवर्नर बोलें - मेरी किसी से नाराजगी नहीं, सीएम से करूंगा बात

 




                                 Pic Google


मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत के मकान के अवैध हिस्से को ढहाए जाने पर मेन स्ट्रीम मीडिया में उनको पूरा कवरेज मिल रहा है. पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस में कंगना ने नेपोटिज्म, माफिया गैंग और ड्रग्स गैंग्स के बारे में लगातार बयानबाज़ी करती दिखी. इसी दौरान कंगना ने मुंबई पुलिस और शिवसेना नेता राऊत को निशाने पर लिया. इसके बाद कंगना कि मांग पर गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी उपलब्ध करा दी है. 

उधर खबर है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कंगना रनौत के बंगले के अवैध हिस्से को गिराए जाने पर नाराजगी जताते हुए सीएम के प्रधान सलाहकार अजय मेहता को तलब किया है. लेकिन इसके ठीक बाद कोश्यारी ने पलटते हुए कहा कि उन्होंने नाराजगी नहीं जताई है. उन्होंने कहा कि वे सीएम उद्धव ठाकरे से इस बाबत बात करेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलें कोश्यारी - कोई नाराजगी नहीं

आपको बता दे की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम के प्रधान सलाहकार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीते बुधवार को राजभवन में तलब किया था. लेकिन शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कंगना रनौत के बंगले का अवैध हिस्से को बीएमसी द्वारा तोड़ने पर उन्हें कोई नाराजगी नहीं है.

कंगना ने ट्वीट कर कहा था # death of democracy. 

गौरतलब है कि बीते बुधवार को कंगना फ्लाइट से मुंबई पहुंच रही थी उसी दौरान बीएमसी ने कर्मचारी उनके मकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर रहे थे.  कंगना ने सरकार के इस फैसले को  बाबर और उसकी सेना का कृत्य करार देते हुए ट्वीट किया था, बाबर और उसकी सेना" इसके साथ कंगना ने # का इस्तेमाल करते हुए लिखा # death of democracy. 


Post a Comment

0 Comments