कांग्रेस में बदलाव : 23 नेता किए गए किनारे, सुरजेवाला का बढ़ा कद, प्रियंका को यूपी की कमान

 

                                     Pic Google


नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में व्यापक बदलाव किए हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सेंट्रल इलेक्शन अथारिटी में फेरबदल करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, अंबिका सोनी, कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद को महासचिव पद से कार्यमुक्त कर दिया है. पार्टी के इस बड़े फैसले से 23 नेताओं का कद घट गया है.कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद संभाल रही सोनिया गांधी को सलाह देने वाली कमेटी में भी गुलाम नबी आजाद को जगह नहीं मिल पाई है. 

जितिन को बंगाल की जिम्मेदारी

वहीं आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद अब सिर्फ सी डब्ल्यू सी के सदस्य रहेंगे. पिछले दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध झेलने वाले जितिन प्रसाद को बंगाल प्रभारी का पद दिया गया है.


रणदीप सुरजेवाला को दिया महत्व

कांग्रेस पार्टी के मुखर प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को एके एंटनी, अहमद पटेल, केसि वेणुगोपाल राव और मुकुल वासनिक के साथ सोनिया गांधी को पार्टी संबंधी मदद देने वालों की सूची में जगह दी गई है.रणदीप सुरजेवाला के कड़ को बढ़ाते हुए पार्टी ने उन्हें कर्नाटक प्रभारी भी बना दिया है. दूसरी तरफ आशा कुमार को पंजाब प्रभारी के पद से हटा दिया गया है. 

राहुल गांधी बने रहेंगे नंबर 3

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का स्थान पार्टी में अब भी तीसरे नंबर का है. सोनिया और पूर्व पीएम मनमोहन के बाद उनका नाम आता है. दूसरी तरफ अरविंदर सिंह लवली का प्रोमोशन कर दिया गया है. पूर्व केंद्रीय वित्त पी चिदंबरम और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के साथ तारिक अनवर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का रेगुलर मेंबर बना दिया गया है.

प्रियंका के जिम्मे आया यूपी

तकरीबन 1 साल से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय नजर आ रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी ने प्रदेश का नया प्रभारी बनाया है.वहीं, ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश , मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश,अजय माकन को राजस्थान, तारिक अनवर को केरल और जितेंद्र सिंह को असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है.






Post a Comment

0 Comments