देश के अंदर कोरोना वायरस के मामलों में बेतहाशा वृद्धि, पहली बार 97 हज़ार से ज्यादा COVID- केस आए सामने

 

                                        Pic Google

नई दिल्ली. भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 97 हज़ार 570 नए covid केस आए हैं. यह संख्या अब तक 24 घंटे में आए मामलों में सबसे अधिक है. इसके पहले बीते दिन के आंकड़ों के मुताबिक 96 हज़ार 551 थी. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह 8:00 बजे तक कुल मामलों कि संख्या 46 लाख 59 हजार 984 पहुंच गई है.बीते दिन रिकॉर्ड 97 हज़ार 570 नए covid केस आए.

एक दिन में सर्वाधिक मौतें

अब तक कोरोनावायरस से 36 लाख 24 हज़ार 196 मरीज़ ठीक हो चुके हैं. तो 9 लाख 58 हज़ार 316 covid  सक्रिय मामले भी हैं. अब तक इस घातक वायरस की चपेट ने आने से 77 हज़ार 472 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. वहीं बीते 24 घंटे में 1201 लोगों की भी मौत हो गई है. ये संख्या अब तक एक दिन में जान गवाने वालों की सबसे बड़ी संख्या है.

24 घंटे में 10 लाख 91 हज़ार 251सैंपल्स टेस्ट किए गए

कोरोनावायरस से अब तक 77.77 प्रतिशत लोग रिकवर हो चुके हैं. 20.56 प्रतिशत मामले अब भी सक्रिय हैं. कोरोनावायरस से अब तक 1.66 प्रतिशत लोग जान गवां चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 10 लाख 91 हज़ार 251सैंपल्स की जांच की गई.

कुल 4282 मौतें हो चुकी हैं यूपी में अब तक

यूपी में पिछले 24 घंटे में 5936 नए मामले सामने आए हैं . 67 हज़ार 321 एक्टिव केस हैं जबकि 2 लाख 27 हज़ार 442 लोग covid से ठीक हो चुके हैं. अब तक इस घातक वायरस से कुल 4282 मौतें हो चुकी हैं. पिछले 24 घंटे में भी 76 मरीजों की मौत हो गई. वहीं, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार के दिन सर्वाधिक 1182 covid मरीज़ मिले हैं. इस दौरान 20 की मौत हो गई. जबकि 827 मरीज़ रिकवर भी हुए हैं.




Post a Comment

0 Comments