कोरोनावायरस के कुल मामले 43 लाख पार,24 घंटे में आए लगभग 90 हज़ार से अधिक केस, 1115 की मौत

 

                                    Pic Google

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ती जा रही है. ये दूसरा मौका है जब देश में 24 घंटे में 90 हज़ार से अधिक कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं. इसके पहले 7 सितम्बर को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 90 हज़ार से अधिक covid कैस सामने आए थे. इस दौरान 1 हज़ार 19 मरीजों की जान भी गई थी.

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में ब्राजील को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. अमेरिका और ब्राजील में कोरोना वायरस के नए मामलों की रफ्तार थमती नजर आ रही है वहीं भारत में यह आंकड़ा दिनों दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है.

पिछले 24 घंटे में भारत में 89 हजार 706 नए मामले निकलकर सामने आएं हैं इस दौरान 1115 मरीजों की जान जा चुकी है. इसी के साथ कोरोनावायरस की गिरफ्त में आने से पूरे देश में 73 हज़ार 890 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 43 लाख 70 हज़ार 129 पहुंच गई है.  राहत कि बात ये है कि अब तक देश में कुल 33 लाख 98 हज़ार 845 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. हालांकि कोरोनावायरस के 8 लाख 97 हज़ार 394 केस अभी भी सक्रिय हैं.

यूपी में पिछले 24 घंटे में 6 हज़ार 743 नए covid केस आए हैं. यूपी में अब तक कुल  2 लाख  11 हज़ार 170 लोग कोरोनावायरस से उबर चुके हैं. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 71 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो गई. इसी के साथ यूपी में अब तक covid से मरने वालो का आंकड़ा 4 हज़ार 47 हो गया है.



 

Post a Comment

0 Comments