Pic Google
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में ड्रग्स का एंगल आने के बाद से ही ड्रग्स नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के भाई सौविक चक्रवर्ती को हिरासत में ले लिया है. इसके अलावा ड्रग्स नारकोटिक्स ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत की हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी गिरफ्तार किया है.
एनसीबी ने डायरी व इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस ली कब्जे में
ड्रग्स नारकोटिक्स ब्यूरो की दो अलग-अलग टीमें रिया चक्रवर्ती के घर पहुंचकर सौविक चक्रवर्ती हुआ सैमुअल मिरांडा के घर जाकर दोनों से तकरीबन 4 घंटे पूछताछ करने के बाद उनको हिरासत में ले लिया है. इसके अलावा एनसीबी ने सौविक चक्रवर्ती की डायरी व कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी जब्त कर लिया है.
रिया की व्हाट्सएप चैट से हुआ था खुलासा
गौरतलब है कि पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट्स से ये बातें निकल कर आई थी कि रिया चक्रवर्ती सौविक और सैमुअल मिरंडा के बीच ड्रग्स को लेकर अक्सर बातचीत होती थी. हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के लिए ही ड्रग्स मंगवाती थी.

0 Comments