Pic Google
नई दिल्ली. कोरोनावायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. रोज नए नए रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहें हैं. पिछले दिन 24 घंटे में 86 हज़ार 432 मरीजों की संख्या अब तक की 24 घंटे में आई सक्रिय मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है. देश में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 40 लाख 23 हज़ार 179 पर पहुंच गया. देश के अंदर मौजूदा समय में 8 लाख 46 हजार 395 एक्टिव कोरोना वायरस के केस हैं.जिनका इलाज चल रहा है.कोरोना वायरस से 31 लाख 7 हज़ार 223 मरीज़ रिकवर हो चुके हैं.
पिछले 24 घंटे में 70 हजार से अधिक मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है.जबकि इस दौरान 1089 मरीजों की मौत हो गई है. Covid से कुल होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 69 हजार 561 हो गई है.कोरोना वायरस से स्वस्थ होने की दर 77.23 प्रतिशत, covid के एक्टिव केस का रेट 21.03 और इस भयावह महामारी से जान गवाने वालों की दर 1.72 प्रतिशत है.
आईसीएमआर द्वारा जारी किए डाटा के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 10 लाख 59 हजार 346 सैंपल्स की जांच की गई है. इसी के साथ देश में covid19 की कुल टेस्ट किए गए सैंपल्स की संख्या 4 करोड़ 77 लाख 38 हजार 491 पर पहुंच गई है.

0 Comments