Pic Google
भारत और चीन के बीच महीनों से चल रहे सीमा विवाद के मद्देनजर कल यानी कि शुक्रवार को रूस में दोनों देशों के मध्य तकरीबन 2 घंटे चली बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने अपना अपना पक्ष रखा. भारत के रक्षा मंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि शांति बहाली के लिए आक्रामक तेवरों को छोड़ना होगा.
बोला चीन तनाव के लिए भारत जिम्मेदार
चीन ने भी आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि चीन एक इंच भी ज़मीन नहीं छोड़ेगा. लद्दाख में उत्पन्न हुई परिस्थितियों के लिए पूरी तरह से भारत जिम्मेदार है. हम किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं हटेंगे.चीन ने हो बयान जारी किया है उसके अनुसार एलएसी पर तनाव के लिए भारत ही जिम्मेदार है.
बातचीत से निकले हल
चीन ने कहा कि सच्चाई को नहीं नकारा जा सकता है. चीन एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा. चीनी सशस्त्र सेना अपनी राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहा है. विपरीत परिस्थितियों में भी हम पूरी सक्षमता के साथ खड़े हुए हैं. बयान में आगे कहा गया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच जो सहमति बनी थी. दोनों दोनों देशोंको उस पर अमल करने की जरूरत है. इसके अलावा चीन ने भारत चीन सीमा विवाद को बातचीत से भी हल करने पर जोर दिया है.

0 Comments