Pic Google
आईपीएल 2020 के आगाज़ होने में महज़ 15 दिन का समय बचा है. ऐसे समय में भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह सीएसके से जुड़ने वाले थे लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते यूएई न जाने का फैसला किया है. सीएसके की परेशानियां पहले से ही बढ़ी हुई थी. अब हरभजन ने टीम से नाम वापस लेकर सीएसके के सामने और मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. इसके पहले सीएसके के 12 सदस्य covid 19 पॉजिटिव पाए गए थे जिनमें टीम का एक तेज़ गेंदबाज भी शामिल था.
Pic Googleभज्जी ने कि ये अपील
हरभजन सिंह ने ट्विटर के माध्यम से लोगों से निजता कि अपील करते हुए कहा,प्रिय मित्रों मैं व्यक्तिगत कारणों से इस साल आईपीएल नहीं खेल पाऊंगा। ये मुश्किल समय हैं और मैं कुछ गोपनीयता की उम्मीद करूंगा क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा। @ChennaiIPL CSK प्रबंधन बेहद सहायक रहा है और मैं उनके शानदार आईपीएल की कामना करता हूं. सुरक्षित रहें और जय हिंद."
सीएसके की प्रतिक्रिया :-
हरभजन सिंह के ट्वीट के बाद सीएसके प्रबंधन ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,हरभजन सिंह ने हमें सूचित किया कि वह व्यक्तिगत कारणों से उपलब्ध नहीं होंगे। टीम चेन्नई सुपर किंग्स उनके निर्णय का समर्थन करती है और इन परीक्षण समयों में उनके और उनके परिवार के साथ खड़ी रहती है। केएस विश्वनाथन (सी ई ओ)
रैना मीडिया अफवाहों को कर चुके हैं ख़ारिज
Pic Googleआपको बता दें कि पिछले माह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुरेश रैना किन्हीं कारणों आईपीएल छोड़कर इंडिया वापस आ चुके हैं. मीडिया में सुरेश रैना के आईपीएल छोड़ने को लेकर तरह तरह कि खबरें चल रही थी,जिन्हें रैना ने क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में खारिज़ कर दी हैं.
बीबीसीआई को उम्मीद आईपीएल को मिलेंगे रिकॉर्ड दर्शक
गौरतलब है कि सुरेश रैना व हरभजन सिंह ने निजी कारणों से इस बार आईपीएल में खेलते नहीं दिखाई देंगे. लेकिन 19 सितम्बर से शुरू हो रहे आईपीएल के रोमांच में कोई कमी नहीं दिखाई देगी. बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली पहले ही उम्मीद जता चुके हैं कि आईपीएल को इस बार रिकॉर्ड टीवी दर्शक मिलेगें.



0 Comments