PIC Google
लखनऊ. राजधानी स्थित माल थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां किसान की नाबालिग बेटी को पड़ोसी ने टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर गांव से दूर खेत में लेे गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। नाबालिग बच्ची की हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने रेप के बाद मार दिए जाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों के अनुसार बच्ची के मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों और परिवारी जनों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
माल क्षेत्र के मवाई खुर्द गांव की रहने वाले किसान की मासूम बेटी सोमवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तभी घर के पास रहने वाला शख्स राजेश गौतम बच्ची के पास ही बैठा हुआ था। उसको टॉफी दिलाने की बात कहकर उसे गांव के बाहर खेत ले गया. इसके बाद परिजनों ने बच्ची को घर के आस-पास ढूंढा. बच्ची बाहर नहीं दिखी तो परिवारीजनों ने सोचा कि राजेश बच्ची को अपने साथ टॉफी दिलाने ले गया होगा, लेकिन आसपास पता करने पर बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.
उन्होंने राजेश का भी पता लगाया तो वह भी घर पर नहीं दिखा जिससे मासूम के परिवारीजनों का राजेश पर शक गहराया और वे और ग्रामीण बच्ची की तलाश में निकल पड़े लेकिन गांव में बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया इसके बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश करते हुए बसंतपुर गांव में स्थित देवी पासी की गुमटी के पास पहुंचें और दुकानदार से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्ची उसके साथ आई हुई थी उसने पूछताछ में आगे बताया कि बच्ची को टॉफी दिलवाने के लिए राजेश मेरी दुकान पर आया हुआ था बच्ची को टॉफी दिला कर वह बच्ची को गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर गोधन गांव की ओर एक ले गया.
देर रात खेत में मिला मासूम का शव
इसके बाद मासूम के परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की. काफी रात हो जाने के चलते परिजनों ने टॉर्च और मोबाइल रोशनी की मदद से गोधन गांव के खेतों में बच्ची को ढूंढते रहे. देर रात तकरीबन 11:00 बजे बच्ची की तलाश कर रहे परिजन और ग्रामीणों ने बच्ची के शव को खेत के बीच पड़ा देखा. मासूम बच्ची के शरीर पर कपड़े मौजूद नहीं थे और मुंह से और प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था जिसे देखकर परिजन बेसुध हो गए.
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम
इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई. वही पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पारिवारिक रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया है.

0 Comments