Pic Google
नईदिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 78 हज़ार 357 कोरोनावायरस के नए मामले आए हैं.
देश के अंदर इस दौरान 1 हज़ार 45 कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों ने दम तोड़ दिया है. इसी के साथ कोरोना वायरस से जान गांव आने वाले मरीजों की कुल संख्या 66 हजार 333 हो गई है. देश के अंदर कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 37 लाख को पार कर गया है. जिनमें 29 लाख से ज्यादा मरीज़ रिकवर हो चुके है. और 8 लाख 1 हजार 282 मरीजों में यह खतरनाक वायरस अभी भी सक्रिय है.
कोरोना वायरस से ठीक होने वाली मरीजों की दर 76.98 फीसदी. कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की दर 1.75 जबकि 21.25 प्रतिशत मरीजों में कोरोनावायरस अब भी एक्टिव है.
यूपी में 24 घंटे में आए 5 हज़ार से अधिक केस
पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के अंदर कोरोनावायरस के 5343 नए मामले आएं है. जिनमें से 56 लोगों की मौत हो गई हैं. 55 हजार 538 कोरोनावायरस के एक्टिव केस हैं. 1लाख 76 हज़ार से ज्यादा मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं.कुल मरीजों कि संख्या ढाई लाख को पार करने के करीब है. वहीं उत्तर प्रदेश कोरोनावायरस की जांच के मामलों में पहले स्थान पर है. यहां 55 लाख से भी अधिक सैंपल्स की जांच की जा चुकी है.
बीते दिन 10लाख 12 हजार 367 सैंपल्स की जांच की गई. इसी के साथ देश के अंदर कुल सैंपल्स की जांच का आंकड़ा 4 करोड़ 43 लाख 37 हज़ार 201 हो गया है.वहीं दुनिया में कोरोनावायरस के मामले 2 करोड़ 55 लाख के पार पहुंच गए हैं. जबकि 8 लाख 52 हज़ार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. विश्व में कोरोनावायरस से सबसे प्रभावित देश अमेरिका और ब्राज़ील हैं इसके बाद तीसरा नंबर भारत का आता है.

0 Comments