छात्रों के विरोध का असर : रेलवे सालों से लंबित भर्तियों के लिए दिसंबर में आयोजित करेगा परीक्षा

 

                                       Pic Google


नई दिल्ली. रेलवे ने विभाग में तकरीबन डेढ़ लाख रिक्तियों पर आवेदन मांगे थे. देश भर से इन डेढ़ लाख पदों के लिए रिकॉर्ड 2.42 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया था. लेकिन सालों बीतने पर भी रेलवे इन पदों के संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं कर रहा था. ऐसी स्थिति में बेरोजगार छात्रों ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की और लगातार रेलवे से परीक्षा कराकर परिणाम घोषित करने की मांग करने लगे.

युवाओं ने बजाई ताली और थाली

इसके बाद भी युवाओं को विभाग की तरफ से कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला. लेकिन बीते दिनों देश के युवाओं ने सरकार के खिलाफ एसएससी समेत कई परीक्षाओं के संदर्भ में ट्विटर पर सड़कों पर प्रदर्शन काफी आक्रमक अंदाज में किया. बीते दिन बेरोजगार छात्रों ने रोजगार की मांग करते हुए थाली और तालियां बजाई बजाई.

इसके बाद रेलवे बोर्ड ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ऐलान किया है कि तकरीबन डेढ़ लाख पदों पर 15 दिसंबर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसका कार्यक्रम भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि आवेदनों की जांच की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. लेकिन कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते परीक्षा शुरू कराने में विलंब हो रहा है लेकिन पिछले दिनों केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जेईई और नीट की परीक्षा कराने को अनुमति दे दी है. इसी आधार पर अब रेलवे भी छात्रों की परीक्षा कराएगा जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा.

इन पदों के लिए होनी है परीक्षा

रेलवे विभाग की रिक्तियों में 35 हज़ार  208 पद गैर तकनीकी श्रेणी, 1 लाख 3 हज़ार 769 पद  लेवल-1 से जुड़े कार्य के लिए और 1663 पद मंत्रालयिक श्रेणी में स्टेनो के हैं.

Post a Comment

0 Comments