यूपी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कि व्यापार सुगमता की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. बीते दिन यानी कि शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग समर्थन एवं आंतरिक व्यापार विभाग डीपीआईआईटी द्वारा बनाई गई राज व्यापार रिफॉर्म एक्शन प्लान बीआरपी 2019 की सूची जारी की है जिसमें आंध्र प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. इसके पहले यूपी इज ऑफ डूइंग बिजनेस में 12वें स्थान पर था.
यूपी के आवस्थापना एवं औद्योगिक विकास मुख्य सचिव आलोक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश का ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचना हम सब के लिए गर्व की बात है पिछले 3 वर्षों में प्रदेश ने क्षेत्र में निरंतर मेहनत की इसी का नतीजा है कि आज यूपी में 12 वें स्थान से दूसरे पर पहुंचा है. उम्मीद है कि सुबह में ज्यादा से ज्यादा निवेश के लिए कंपनियां आएंगी.
टॉप 10 राज्यों की सूची :-
(1)आंध्र प्रदेश
(2)उत्तर प्रदेश
(3)तेलंगाना
(4)मध्य प्रदेश
(5)झारखंड
(6)छत्तीसगढ़
(7)हिमाचल प्रदेश
(8)राजस्थान
(9)पश्चिम बंगाल
(10)गुजरात
गौरतलब है पिछले कई वर्षो से यूपी सरकार कारोबारियों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आकर्षित करती रही है. यूपी में निवेश की गतिविधियां कैसे बढ़ाई जाए यूपी सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही थी. यही कारण है कि यूपी आज 12 स्थान से छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल हुआ है. वित्तमंत्री द्वारा जारी लिस्ट के बाद यूपी व्यापारियों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल हो पाएगा.

0 Comments