Pic Google
लखनऊ. सूबे की योगी सरकार ने 10 जुलाई से चले आ रहे हैं 2 दिनों के साप्ताहिक लॉकडाउन को खत्म करके केवल रविवार के दिन ही घर से बेवजह निकलने पर पाबंदी लगाई है. पहले की तरह शनिवार को सारी गतिविधियां चालू रहेंगी. केवल रविवार को आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य कामकाज ठप रहेंगे.हालांकि स्थिति पूरी तरीके से साफ नहीं है अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. एक तरफ जहां रविवार को ट्रेनों हवाई सेवाओं सहित बसें एक से दूसरे जिलों में आ जा सकेंगी हाईवे पर यातायात चलता रहेगा लेकिन मार्केट अन्य व्यवसायिक गतिविधियों पर पूरी तरीके से रोक लगी रहेगी.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के अनुसार पहले हफ्ते में 2 दिनों यानी शनिवार और रविवार को गंदी होती थी लेकिन अब शनिवार को ऑफिस, बाजार अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुलेंगे. यह फैसला यूपी सरकार ने प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य के लिए लिया गया है जिससे यूपी की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट सके.
साफ सफाई व दवाइयों का होगा छिड़काव
रविवार की सप्ताहिक बंदी के दौरान बाजारों, गलियों और प्रतिष्ठानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन साफ-सफाई व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव किया जाएगा.

0 Comments