Pic Google
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रोज नई-नई चीजें निकल कर सामने आ रहीं हैं. अभी तक सीबीआई, ईडी और एनसीबी अपनी जांच जारी रखे हुए हैं. एनसीबी ने पिछले दिन भी रिया चक्रवर्ती से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की. एनसीबी ने पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती के भाई शैविक चक्रवर्ती को पूछताछ के बाद हिरासत में के लिए था. वैसे भी लगाए जा रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती भी जल्द गिरफ्तार हो सकती हैं.
Pic Googleइसी बीच रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस थाने में सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह, प्रियंका सिंह और दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार सहित कई अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह की बहनों ने बिना प्रिसक्रिप्शन के उसे दवाइयां दी थी.
Pic Googleरिया चक्रवर्ती ने बांद्रा स्थिति पुलिस स्टेशन में आईपीसी, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज़ कराई है. इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन पर खुद को परेशान करने का आरोप भी लगाया है. और सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर पर सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन का इलाज करने के दौरान अनुचित तरीके से फर्जी मेडिसिन की पर्ची बनाई थी.
Pic Googleगौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एनसीबी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. बीते दिन भी आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी. रिया के भाई सॉविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह के हाउस कीपर सैमुअल मिरंदा को एनसीबी पहले ही अरेस्ट कर चुकी है.




0 Comments