Pic Google हत्यारोपी दोनो भाई
भाईकानपुर . जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. यहां के बर्रा थानाक्षेत्र से बीते 4 सितम्बर से लापता राजमिस्त्री ठेकेदार सुनील की उनकी कालोनी पर कब्ज़ा करने के लिए दो सगे भाइयों ने उन्हें मौत ये घाट उतार दिया. और राजमिस्त्री ठेकेदार सुनील के शव को 4 सितम्बर को बोरी में बांधकर बिंधुन्नू इलाके में छोड़ आए थे.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 5 सितम्बर को सुनील कि बेटी ने थाने में सुनील सिंह की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी. राजमिस्त्री ठेकेदार रहे सुनील के घर के पास ही उनकी एक कॉलोनी है जिसको उन्होंने सोनू और मोनू नाम के दो भाइयों को किराए पर दे रखा था.
कॉलोनी खाली कराने की बात कहकर निकले थे घर से
राजमिस्त्री ठेकेदार सुनील सोनू और मोनू से कॉलोनी को खाली करने को कह रहा था लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे. सुनील की बेटी अदिति ने बताया कि उसके पिता सुनील 4 सितम्बर को घर से कॉलोनी को खाली कराने की बात कहते हुए घर से गए थे. उसे शक था कि इन्होंने ही उसके पिता को लेे जाकर हत्या की है.
दोनों भाई शव को बोरी में भरकर बिंधुनु फेंक आए थे
दोनों हत्यारोपित भाइयों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि 4 सितम्बर को उन्होंने खुद सुनील को कॉलोनी खाली करने के लिए 5 बार फोन किया था. दोपहर में सुनील उनसे कॉलोनी में मिलने आया था इसी दौरान हुई कहासुनी में उन्होंने सुनील पर नजदीक रखी भारी चीज से वार कर दिया और उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. सुनील की बेटी अदिति द्वारा दी गई जानकारी आधार बनाकर पुलिस ने सोनू और मोनू से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने कुबूल किया उन्होंने ही सुनील की हत्या कि है और उसका शव बोरे में डालकर ऊपर से कपड़े भरकर स्कूटी से के जाकर बिंधुनू क्षेत्र में फेंक आए हैं.

0 Comments