कफील की रिहाई पर बोलें अखिलेश - झूठे मुकदमों में फसाएँ गए आजम को भी मिलेगा न्याय!

 

                                         Pic Google


लखनऊ.समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी के समर्थन में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दिए गए भाषण के बाद एनएसए के अन्तर्गत मथुरा जेल में सजा काट रहे डॉ कफील खान की रिहाई प्रसन्नता जताई है. उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि फर्जी मुकदमों के तहत फसाए गए आजम खान को भी जल्द न्याय मिलेगा.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,हाईकोर्ट द्वारा डॉ. कफ़ील की रिहाई के आदेश का देश-प्रदेश के हम सभी इंसाफ़पसंद लोगों ने सहर्ष स्वागत किया है. उम्मीद है झूठे मुक़दमों में फँसाये गये आज़म खान जी को भी शीघ्र ही न्याय मिलेगा. सत्ताधारियों का अन्याय व अत्याचार हमेशा नहीं चलता."



इसके पहले अखिलेश ने जेईई - नीट को स्थगित करने की मांग को लेकर राजभवन घेरने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा कि गई बर्बरता को लेकर सूबे कि योगी सरकार को आड़े हाथों लिया था.

गौरतलब है कि मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट  ने डॉ कफील खान पर लगे एनएसए को रद्द करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से रिहा करने का आदेश दिया था. इसके बाद मथुरा जेल में सजा काट रहे कफील खान को देर रात रिहा कर दिया गया था. जेल से रिहा होने के बाद कफील खान ने समाचार एजेंसी भाषा - पीटीआई  से बातचीत के दौरान अपने सभी समर्थकों का आभार जताया था.

Post a Comment

0 Comments