सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी बोलें - श्रीनिवासन मेरे पिता जैसे, अभी भी खेल सकता हूं आईपीएल

 

                                            Pic Google



पिछले दिनों सीएसके के साथ आईपीएल खेलने के लिए यूएई गए सुरेश रैना के अचानक वापस लौटने पर तरह तरह के कयास लगने शुरू हो गए थे. इस बीच सुरेश रैना ने क्रिकबज को दिए साक्षात्कार में अपनी चुप्पी थोड़ी है. इसके पहले सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा था कि सुरेश रैना दुबई में होटल में अपनी पसंद का कमरा ना मिलने के कारण सुरेश रैना नाराज होकर वापस लौटे हैं. रैना ने साढ़े बारह करोड़ रुपयों को ठुकराया है. 

श्रीनिवासन की बयान पर सुरेश रैना ने क्रिकबज से बातचीत करते हुए कहा कि श्रीनिवासन मेरे पिता जैसे हैं. वह हमेशा मेरे दिल के करीब रहे हैं.वो मुझे छोटे बेटे की तरह सम्मान देते हैं. मेरे दिल में भी उनके लिए पिता जैसा सम्मान है. श्रीनिवासन को मेरे आईपीएल छोड़ने के कारणों का पता नहीं था लेकिन अब उन्हें सब कुछ पता है. उन्होंने मुझे मेसेज भी किया है. मैंने व्यक्तिगत रूप से श्रीनिवासन और चेन्नई सुपर किंग्स से बात कर ली है. और मेरे लिए आईपीएल के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं. मैं युवा हूं अभी चार पांच साल और क्रिकेट खेल सकता हूं.

आनन फानन में यूएई से लौटे सुरेश रैना को लेकर मीडिया में तरह तरह की खबरें चल रही थी. लोग आंशका जाहिर करने लगे थे कि सुरेश रैना और सीएसके का सफर खत्म हो चुका है. हालांकि सुरेश रैना और श्रीनिवासन ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. हम लोग आपस में बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश कर रहें हैं. श्रीनिवासन ने पहले दिए बयान से पलटते हुए कहा है मैंने रैना के बारे में ऐसा कुछ भी नहीं कहा है.

आपको बता दें कि इस बार का आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स के 12 सपोर्ट स्टाफ के अलावा एक तेज़ गेंदबाज भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था इसके बाद टीम का एकांतवास 1 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था. IPL 2020 का शेड्यूल जल्द ही जारी होने की उम्मीद है.





Post a Comment

0 Comments