Pc Google
नई दिल्ली. भारत सरकार की इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए पब्जी सहित 118 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. मंत्रालय ने कहा कि ये एप्स देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे.
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कियह कदम करोड़ों भारतीय मोबाइल और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के हितों की सुरक्षा करेगा, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लक्षित कदम का यह निर्णय संप्रभुता और भारतीय साइबरस्पेस की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.
प्रतिबंध एप्स की सूची :-
गौरतलब है कि इसके पहले भारत सरकार ने राष्ट्र की सुरक्षा की सुरक्षा की बात कहते हुए जून माह में गलवान घाटी में चीन के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद टिक टॉक सहित 59 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था.





0 Comments