Pic Google
सीतामढ़ी. बिहार में नीतीश सरकार आने के बाद से शराबबंदी लागू है. कहने को तो पूरे राज्य में शराब का कारोबार ठप है परन्तु अब भी बिहार में शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. भारत - नेपाल बॉर्डर के नजदीकी जिले सीतामढ़ी में शराब तस्कर सरकार की आंखों में धूल झोंककर अपने कारोबार को बढ़ा रहें हैं. बताया जाता है कि अवैध शराब की तस्करी के धंधे में क्षेत्र के नेता भी शामिल हैं.
शराब तस्करी के धंधे में एक नेता के शामिल होने का मामला सामने आया है. स्थानीय पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित 8 को हिरासत में लिया है.लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करके 224 लीटर अवैध शराब और उनकी दो मोटरसाइकिल और एक चारपहिया गाड़ी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लोजपा के जिला अध्यक्ष को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का मानना यह भी है कि अवैध शराब के धंधे में काफी गिरोह सक्रिय हैं. जिसमें दर्जनों से अधिक संख्या में लोग शामिल हैं.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा - कन्हौली रोड पर पुलिस ने लोजपा जिला अध्यक्ष मनीष को स्कॉर्पियो समेत हिरासत ने के लिए गया है . जिस समय मनीष पुलिस ने पकड़ा उनकी स्कॉर्पियो में शराब लदी हुई थी. इसके साथ दो मोटरसाइकिल को जब्त करने के साथ अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होने वालों में मनीष मधुकर,हनुमान कुमार, सीताशरण, श्रवण कुमार समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तारी कर के पुलिस ने जेल भेज दिया है.

0 Comments