बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट से हाथरस मामले का संज्ञान लेने का किया आग्रह

 


बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता दलित युवती के शव को परिवार को न सौंपकर पुलिस प्रशासन द्वारा आधी रात को दाह संस्कार किए जाने पर कड़ा रोष जताया है. उन्होंने ट्विटर के माध्यम सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है.

 उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, अगर माननीय सुप्रीम कोर्ट इस संगीन प्रकरण का स्वयं ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो यह बेहतर होगा, वरना इस जघन्य मामले में यूपी सरकार व पुलिस के रवैये से ऐसा कतई नहीं लगता है कि गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद भी उसके परिवार को न्याय व दोषियों को कड़ी सजा मिल पाएगी।



एक अन्य ट्वीट में मायावती ने पुलिस प्रशासन के रवैए के प्रति लिखा,  यूपी पुलिस द्वारा हाथरस की गैंगरेप दलित पीड़िता के शव को उसके परिवार को न सौंपकर उनकी मर्जी के बिना व उनकी गैर-मौजूदगी में ही कल आधी रात को अन्तिम संस्कार कर देना लोगों में काफी संदेह व आक्रोश पैदा करता है। बीएसपी पुलिस के ऐसे गलत रवैये की कड़े शब्दों में निन्दा करती है।



राहुल गांधी ने अंतिम संस्कार का वीडियो शेयर कर बोलें, पुलिस का रवैया अन्यायपूर्ण है।वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीड़िता का शव परिवार को न सौंपे जाने को अन्यायपूर्ण बताते हुए, पीड़िता के अंतिम संस्कार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,भारत की एक बेटी का रेप-क़त्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीन लिया जाता है।ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है।



नीेचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो :-

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1311141933067108352?s=19


Post a Comment

0 Comments