राजधानी में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड एक 1 हज़ार से अधिक मामले आए सामने, 24 घंटे में 18 ने गंवाई जान

 


                                        Pic Google


लखनऊ. सुबह की राजधानी में बीते 24 घंटे के अनुसार मरीजों का आंकड़ा 1000 के ऊपर पहुंच गया है. लखनऊ में बीते दिन रिकॉर्ड 1 हज़ार 6 covid 19 के नए मरीज मिले हैं. इसी के साथ लखनऊ में कोरोना वायरस के कुल मरीजों का आंकड़ा 31 हज़ार 502 पर पहुंच चुका है. यह पहला मौका है जब राजधानी में कोरोना वायरस के मरीज 1 हज़ार से अधिक पॉजिटिव पाए गए हैं.

इससे पहले 3 अगस्त को 24 घंटे में मिलने वाली मरीजों की अधिकतम संख्या 999 थी. लेकिन अब मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है.राजधानी में अब तक कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने से 420 लोग अपनी जानें गंवा चुके हैं. बीते दिन 18 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो गई है.

राजधानी के विभिन्न इलाकों में मिले मरीजों की संख्या

पिछले 24 घंटे में राजधानी के आलमबाग इलाके में 33, तालकटोरा में 37, जानकीपुरम क्षेत्र में 30, मड़ियाव क्षेत्र में 31, हजरतगंज में 28, हसनगंज में 21, गोमती नगर क्षेत्र में 52 अलीगंज में 29, चौक इलाके में 28 कोरोनावायरस मरीज, कैंट इलाके में 31, विकास नगर में 27, कृष्णा नगर में 28, महानगर क्षेत्र में 28, सादतगंज में 21, चिनहट से 39, नाका में 29, ठाकुरगंज में 29, पारा में 19, रायबरेली रोड में 35, कैसरबाग इलाके में 12, गोमती नगर विस्तार में 18 और आशियाना इलाके में 29 मरीज़ मिले हैं.

दुनिया में अब तक 8 लाख से ज्यादा मौतें, भारत में 70 हज़ार के पार

गौरतलब है कि भारत दुनिया में कोरोनावायरस के मामले में ब्राज़ील को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. बीते दिन देश में कोरोनावायरस के 90 हज़ार 6 सौ से अधिक मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान  1 हज़ार 65 कोरोनावायरस के मरीजों ने दम तोड़ दिया है. इसी के साथ देश के अंदर कोरोनावायरस से मरने वालो की कुल संख्या  70 हजार 626 पहुंच गई है. वहीं पूरी दुनिया में कोरोनावायरस की चपेट में अब तक 2 करोड़ 66 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं. इनमें से 8 लाख 76 हज़ार से अधिक अपनी जान गवां चुके हैं.



Post a Comment

0 Comments