थम नहीं रहा कोरोनावायरस का कहर, पिछले 24 घंटे में आए 90 हज़ार से अधिक मामले, 1 हज़ार से ज्यादा मौतें

 

                               Pic Google


नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 90 हज़ार 802 नए covid 19 के मामले हैं जो अब तक एक दिन में आएं मामलों की सबसे बड़ी संख्या है.पिछले 24 घंटे में 1हज़ार 16कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों की मौत हुई है. भारत ने सबसे ज्यादा कोरोनावायरस प्रभावित देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज ब्राज़ील को पीछे धकेलते हुए अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.

भारत में कुल मामलों कि संख्या 42 लाख 4 हजार 613 हो गई है. कोरोनावायरस से अब तक 32 लाख 50हजार 429 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. 8 लाख 82 हजार 542 एक्टिव केस हैं. कोरोनावायरस महामारी के कारण अब तक कुल 71हजार 642 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.  77.31 की दर से कोरोनावायरस से लोग स्वस्थ हो रहें हैं. 20.99 प्रतिशत अब भी एक्टिव मामले हैं. Covid 19 से जान गवाने वालों कि दर 1.70 फीसदी है.


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक अब तक देश में कुल 4 करोड़ 98 लाख से अधिक सैंपल्स की जांच की जा चुकी है.बीते दिन कोरोनावायरस के 7 लाख 20 हजार 362 सैंपल्स की जांच की गई है.

यूपी में मौतों जा आंकड़ा 4 हज़ार पहुंचने के करीब

यूपी में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 677 नए केस  सामने आए हैं. जोकि अब तक एक दिन में आए कोरोनासंक्रमिटों की सबसे ज्यादा संख्या है. प्रदेश में कोरोनावायरस के कुल मामलों कि संख्या 2 लाख 66 हज़ार 283 हो चुकी है. जिनमें से 2 लाख से अधिक covid 19 मरीज़ रिकवर हो चुके हैं.बीते 24 घंटे में 77 मरीजों की जान चली गई है. इसी के साथ प्रदेश में कोरोनावायरस की चपेट में जान गवांने वालों का आंकड़ा 3920 हो गया है.












Post a Comment

0 Comments