कफील खान की रिहाई को लेकर योगी सरकार पर विपक्ष हुआ हमलावर, प्रियंका, संजय सिंह ने कही यें बाते

 

                                               Pic Google

लखनऊ. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एनएसए के तहत जेल में बंद डॉ कफील खान को तत्काल रिहा करने जा आदेश दिया है. न्यायालय के इस फैसले के बाद प्रदेश की बीजेपी सरकार को विपक्षी दल लगातार निशाने पर ले रहें हैं.कांग्रेस पार्टी लगातार डॉ कफील खान की रिहाई कि मांग करती है . कफील खान की रिहाई पर कोर्ट का फैसला आते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को निशाने पर लेटे हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद दी. 

भीम आर्मी के चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि अन्याय और तानाशाही के दौर में कफील खान की रिहाई अच्छी ख़बर है. वहीं, पार्टी ने डॉ कफील खान की रिहाई को दमनकारी सत्ता के मुंह पर करारा तमाचा बताया.

हाईकोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर आशा जताई है कि यूपी सरकार उन्हें किसी भेदभाव के तुरंत रिहा कर देगी. उन्होंने लिखा, आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने #drkafeelkhan के ऊपर से रासुका हटाकर उनकी तत्काल रिहाई का आदेश दिया। 

आशा है कि यूपी सरकार डॉ कफील खान को बिना किसी विद्वेष के अविलंब रिहा करेगी।

डॉ कफील खान की रिहाई के प्रयासों में लगे तमाम न्याय पसंद लोगों व उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद."




आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद इन दिनों अपने यूपी दौरे पर हैं. पिछले दिनों पुलिस ने संजय सिंह पर उनके बयान के लिए 9 मुकदमे किए थे. इसी को लेकर सरकार और संजय सिंह के बीच थानिर हुई है. संजय सिंह ने कफील खान की रिहाई पर कोर्ट का फैसला आने के बाद योगी सरकार को घेरते हुए कहा, कफ़ील खान के मामले में हाई कोर्ट का फ़ैसला योगी सरकार के अन्यायी चेहरे को बेनक़ाब करता है ध्यान से पढ़ो योगी जी, हाई कोर्ट ने कहा “कफ़ील खान का भाषण राष्ट्रीय एकता और अखंडता की अपील करता है” और योगी जी ने कफ़ील को राष्ट्रद्रोही घोषित कर दिया “शर्मनाक”.




भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने सूबे की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कि,डॉ कफील खान को जमानत मिल गई है।

अन्याय और तानाशाही के दौर में एक सुखद खबर. डॉ कफील खान के संघर्ष की जीत हुई।

जय भीम



Post a Comment

0 Comments