PIC Google
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण मामलों में दिनों दिन बढ़ोतरी दर्ज़ की जा रही है. पिछले 24 घंटे में 70 हज़ार नए मामले सामने आए है. कुल मामले 37 लाख के आंकड़े को पार के नजदीक है. पिछले 24 घंटे में 819 लोगों की कोरोना संक्रमण ने जान ले ली है. इसी के साथ अब तक कुल 65 हज़ार 288 लोगों की मौत हो चुकी है. 28 लाख 39 हज़ार 883 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 7 लाख 85 हज़ार 996 लोग अब भी इस संक्रमण कि गिरफ्त (चपेट) में हैं.
भारत में कोरोना वायरस से 76.94 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं. 21.29 प्रतिशत अभी भी सक्रिय मामले हैं. देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की दर 1.77 प्रतिशत है.बीते मुझे 24 घंटे में 10 लाख 55 हज़ार 27 सैंपल की जांच की गई. आपको बता दें कि भारत में कोरोना सरपंच की जांच का आंकड़ा चार करोड़ की संख्या को पार कर गया है. सुबह 8:00 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन 10 लाख 16 हज़ार 920 सैंपल्स की जांच की गई.
यूपी में 55 लाख से अधिक कोरोनावायरस टेस्ट
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के कुल 2लाख 30 हजार 414 मामलें हैं. 1लाख 72हज़ार 440 मरीज रिकवर हो चुकी हैं. 54 हजार 788 एक्टिव केस हैं. प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 63 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ यूपी में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 3 हजार 4 सौ 86 हो गई है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस की टेस्ट करने वाला राज्य बन गया है. यूपी में अब तक 55 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं
दुनिया में तीसरे पायदान पर है भारत
भारत दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर है भारत से पहले ब्राज़ील व अमेरिका है.
पहले स्थान पर काबिज अमेरिका में लाख से अधिक कोरोना के मामले हैं. जिनमें 1लाख 87 हज़ार 736 मरीजों की मौत हो गई है. दूसरे पर नंबर आता है ब्राजील का. ब्राजील में वर्तमान में 39 लाख 10 हजार 901 कोरोना वायरस के कुल मामले हैं. ब्राजील में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 20 हज़ार से ऊपर पहुंच चुका है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज भारत कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 36लाख,91हजार 166 कोरोनावायरस के कुल मरीजों की संख्या है जिनमें से 65 हजार से अधिक मरीज अपनी जान गवा चुके हैं.

0 Comments