सीएम नीतीश व बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात के पहले पासवान ने किया स्पष्ट - वे बेटे के हर फैसले के साथ

मेरी ख़राब तबियत का एहसास जब चिराग को हुआ तो उसके कहने पर मैं अस्पताल गया और अपना इलाज करवाने लगा। मुझे ख़ुशी है कि इस समय मेरा बेटा चिराग मेरे साथ है और मेरी हर सम्भव सेवा कर रहा है। मेरा ख़याल रखने के साथ साथ पार्टी के प्रति भी अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है".

                                    Pic Google


पटना. बिहार विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच सूबे के सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही मुलाकात करने वाले हैं. वहीं दूसरी तरफ लोजपा के नेता व वर्तमान में एनडीए सरकार में मंत्री पद संभाल रहे राम विलास पासवान ने ट्वीट करके नीतीश खेमे की नींदे उड़ा दी हैं. उन्होंने कहा कि वे चिराग के हर फैसले के साथ खड़े हैं.उन्होंने लिखा,मुझे विश्वास है कि अपनी युवा सोच से चिराग पार्टी व बिहार को नयी ऊँचाईयों तक ले जाएगा।चिराग के हर फ़ैसले के साथ मैं मज़बूती से खड़ा हूं। मुझे आशा है कि मैं पूर्ण स्वस्थ होकर जल्द ही अपनों के बीच आऊँगा।"



उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,कोरोना संकट के समय खाद्य मंत्री के रूप में निरंतर अपनी सेवा देश को दी और हर सम्भव प्रयास किया कि सभी जगह खाद्य सामग्री समय पर पहुंच सके। इसी दौरान तबियत ख़राब होने लगी लेकिन काम में कोई ढिलाई ना हो इस वजह से अस्पताल नहीं गया।

रामविलास पासवान ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा,मेरी ख़राब तबियत का एहसास जब चिराग को हुआ तो उसके कहने पर मैं अस्पताल गया और अपना इलाज करवाने लगा। मुझे ख़ुशी है कि इस समय मेरा बेटा चिराग मेरे साथ है और मेरी हर सम्भव सेवा कर रहा है। मेरा ख़याल रखने के साथ साथ पार्टी के प्रति भी अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है".

243 सीट पर होने है विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि बिहार में आगामी अक्टूबर - नवम्बर माह के भीतर 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. ऐसे में पार्टियां एक दूसरे से गठजोड़ करने में जुटी हुई हैं. मौजूदा सीएम नितीश कुमार और चिराग पासवान के बीच जुबानी तल्खी बीते कई दिनों से देखी जा रही है. शायद इसी को देखते हुए रामविलास ने ट्वीट कर साफ दिया की वे चिराग पासवान के हर फैसले के साथ हैं.

Post a Comment

0 Comments