IPL 2020 : पहली बार अमेरिकी खिलाड़ी बिखेरेगा आईपीएल में जलवा, केकेआर ने अपने साथ जोड़ा

अमेरिकी क्रिकेटर अली खान के लिए केकेआर से जुड़ना गर्व की बात होगी क्योंकि केकेआर में पैट कमिंस, इयान मॉर्गन और दिनेश कार्तिक सहित तमाम दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.

                                 Pic Google


IPL UPDATED : इस बार का आईपीएल 2020 सितम्बर माह की 19 तारीख से खेला जाना है. पहला मैच सीएसके बनाम एमआई यानी कि मुंबई इंडियंस के बीच होगा. आईपीएल शुरू होने में अभी हफ्ते भर का समय बाकी है लेकिन आईपीएल के बारे में नई-नई चीजें उभर कर सामने आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2020 में अमेरिका का एक खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहा है. तीन बार की आईपीएल विजेता टीम केकेआर अपने चोटिल खिलाड़ी हैरी गुरने के स्थान पर अमरीका के गेंदबाज अली खान को टीम में शामिल करने का फैसला किया है. अली खान मीडियम पेसर हैं.

कंधे की चोट के चलते आईपीएल से हटे गर्नी

हैरी गुरने कंधे की चोट पिछले माह आईपीएल के सेशन और इंग्लैंड की वितीलिटी ब्लास्ट से हट गए थे. हैरी गुरने के हटने के बाद केकेआर ने अली खान को टीम में जोड़ने का फैसला किया है. अमेरिकी क्रिकेटर अली खान के लिए केकेआर से जुड़ना गर्व की बात होगी क्योंकि केकेआर में पैट कमिंस, इयान मॉर्गन और दिनेश कार्तिक सहित तमाम दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.

सीपीएल और पीएसएल भी खेल चुके हैं अली

गौरतलब है कि अमेरिकी क्रिकेटर अली खान दुनिया के कई लीग में शिरकत कर चुके हैं.  अली खान ने 2018 में ग्लोबल टी ट्वेंटी कनाडा टूर्नामेंट से अपने कैरियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा अली खान पीएसएल और सीपीएल भी खेल चुके हैं. अली खान 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. इसके अलावा अली स्लाग ओवरों में खान सटीक यॉर्कर का अच्छा उपयोग करते हैं.





Post a Comment

0 Comments