एक्शन में योगी सरकार, 24 घंटे में 2 आईपीएस अधिकारियों को किया निलंबित

 

                                    Pic Google


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए महोबा जिले के पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मणिलाल पाटीदार ने परिवहन विभाग में लगी गाड़ियों को चलाने के लिए अनुमति देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. भ्रष्टाचार का मामला सीएम योगी के संज्ञान में आने ये बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से मणिलाल पाटीदार को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं.



आपको बता दें कि बीते 24 घंटों में सीएम योगी द्वारा  कि है ये दूसरी सबसे बड़ी कारवाई है. इसके पहले सीएम योगी ने प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित को कानून व्यस्था में ढील देने, अपराध रोकने में विफल पाए जाने और भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद निलंबित कर दिया था.

इसके अलावा एसएसपी अभिषेक दीक्षित पर ट्रांसफर पोस्टिंग में करप्शन करने का आरोप भी लगा है. जानकारी के लिए बता दिन कि इसके पहले 17 जून को पीलीभीत से इनका तबादला प्रयागराज एसएसपी के तौर पर किया गया था. 

अरुण कुमार श्रीवास्तव को महोबा का चार्ज

एसएसपी अभिषेक दीक्षित के सस्पेंड होने के बाद सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को प्रयागराज के एसएसपी का चार्ज सौंपा गया है.उधर, तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के स्थान पर वर्तमान में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात अरुण कुमार श्रीवास्तव को महोबा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

Post a Comment

0 Comments