एक दिन में सामने आए 83 हज़ार से ज्यादा COVID- 19 मरीज़, कुल संक्रमितों की संख्या 38 लाख के पार

 

                                  Pic Google


नई दिल्ली. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के आंकड़े में भारी उछाल देखने को मिला है. बृहस्पतिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमित हो की कुल संख्या 38 लाख 53 हज़ार 479 हो गई है. बीते दिन 24 घंटे में 83 हजार 883 नए संक्रमित लोगो की पहचान की गई है. इस दौरान 1 हजार 43 COVID- 19 से ग्रसित मरीजों ने दम तोड़ दिया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं आंकड़ों के अनुसार देश में 38 हजार से ऊपर कोरोनावायरस के केस हैं. जिनमें से 8 लाख 15 हज़ार 538 सक्रिय COVID-19 के मामले हैं. वहीं, 29 लाख 70 हजार 493 लोग कोरोनावायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं. विश्व स्तर पर तबाही मचा रही ये महामारी अब तक  67 हजार 376 लोगों की मौत का कारण बन चुकी है.

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के 5716 नए मरीजों के मिलने के बाद कुल मामले 2 लाख 41 हज़ार 439 हो चुके हैं. जिनमें से अब तक  1 लाख 81 हजार 364 मरीज़ रिकवर  हो चुके हैं. प्रदेश में 56 हजार 459 केस अभी भी एक्टिव हैं. यूपी में कोरोनावायरस से पिछले दिन 74 लोगो की मौत होने के सात सूबे में कुल मौतों का की संख्या 3616 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले दिन 11 लाख 72हजार 179 सैंपल्स की जांच की गई है. कोरोनावायरस से रिकवर होने होने मरीजों का प्रतिशत 77.09, covid से होने वाली मौतों की दर 1.75 और सक्रिय मामलों की दर 21.16 प्रतिशत बनी हुई है.

कोरोनावायरस सबसे ज्यादा ग्रसित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 17 हजार 433 नए मरीज मिले हैं. महाराष्ट्र में बीते दिन 292 कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों की जान चली गई. महाराष्ट्र में अब तक कुल कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 8 लाख से ऊपर जा चुकी है. जिनमें से 25 हज़ार से अधिक मरीजों कि मौत हो चुकी है.










Post a Comment

0 Comments