राममंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से जालसाज ने उड़ाए 6 लाख
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कराया अयोध्या कोतवाली में जालसाजी का मुकदमा
पीएनबी की शाखा में ट्रांसफर किए गए हैं पैसे
लखनऊ. राम मंदिर निर्माण के लिए खोले गए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से पैसे हड़पने का मामला सामने आया है. राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खाते से लखनऊ की एक बैंक से चेक का क्लोन बनाकर फर्जी तरीके से निकासी कि गई है. बाढ़ में अब तक ₹6 लाख निकालें जा चुके हैं. तीसरी बार रुपए निकालने के दौरान वेरीफिकेशन के समय फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है।
दो बार में 6 लाख निकाल चुका है जालसाज
इससे पहले दो बार ₹6 लाख निकाले गए हैं. लखनऊ स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में ट्रांसफर किए गए हैं. तीसरी बार खाते से पैसे निकालने का प्रयास करने के बाद बैंक द्वारा श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को इसकी जानकारी दी गई. चंपत राय ने पैसे निकालने के लिए बैंक को साफतौर पर मना कर दिया. इसके बाद चंपत राय ने पिछले 6 महीनों को बैंक स्टेटमेंट निकाला तो उन्हें जानकारी हुई कि बी तक खाते से 6 लाख की निकासी अज्ञात द्वारा की जा चुकी है.
अयोध्या कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
राम जन्मभूमि क्षेत्र के खाते से पैसे निकलने के बाद लोग आपस में कहासुनी कर रहे हैं. वहीं अयोध्या कोतवाली पुलिस ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों की तहरीर पर खाते से पैसे निकालने के आरोप में अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है.

0 Comments