भारत - चीन सीमा विवाद : सैन्य कमांडरों को अनुशासन में रहने के दिए आदेश,स्थिति बिगड़ने पर कार्रवाई करने की छूट

 

                        Pic Google ( file)


पड़ोसी मुल्क चीन के साथ पिछले कई महीनों से चली आ रही तनातनी के बीच भारतीय सेना के ग्राउंड कमांडर्स को अनुशासन बनाए रखने के आदेश जारी किए गए हैं. भारतीय सेना को दिए संदेश में कहा गया की वे किसी भी परिस्थितियों में चीनी सैनिकों को हिन्दुस्तान की धरती पर नहीं घुसने देंगे. इससे साफ है कि इंडियन आर्मी चीन द्वारा किए जाने वाले किसी भी आक्रमण का जवाब देने में सक्षम है.

चीन लगातार कर रहा है अभ्यास

एक समाचार एजेंसी ने सरकारी सूत्रों की अोर से दी गई जानकारी को साझा करते हुए कहा कि इंडियन आर्मी के फील्ड कमांडरों को आदेश दिया गया है कि वे बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान अनावश्यक रूप से सैन्य शक्ति का प्रदर्शन ना करें. दूसरी तरफ चीन लगातार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के निकट गोलीबारी का अभ्यास जारी रखे हुए है.

बातचीत के दौरान भारत ने किया चीन के हथियार रखने का जिक्र

दूसरी तरफ भारतीय सेना ने ब्रिगेडियर स्तर कि सैन्य बातचीत के दौरान चीनी सैनिकों ने जो हथियार रखे थे. इसका ज़िक्र भी किया. सूत्रों के हवाले से आई ख़बर के अनुसार चीन ने सीमा पर 50 हज़ार से अधिक सैनिक व युद्ध की स्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाला साजो सामान इकट्ठा कर रखा है.


Post a Comment

0 Comments