यूपी : सीएम योगी , राज्यपाल, अखिलेश व मायावती ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर जताई संवेदनाएं

 

                                             Pc Google


लखनऊ. देश के पूर्व राष्ट्रीय पर्व मुखर्जी का बीते दिन 31 अगस्त की शाम को दिल्ली में सेना के आर्मी रेफरल हॉस्पिटल निधन हो गया था. इसकी जानकारी उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट करके दीर थी. प्रणब मुखर्जी की निधन की खबर पाकर हर कोई स्तब्ध हो गया. बीते दिन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अन्य नामचीन हस्तियों ने मुखर्जी को याद करके श्रद्धांजलि अर्पित की.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल में भी प्रणब मुखर्जी की निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनको याद किया. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख जताया.

यूपी के सीएम योगी ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर करते हुए लिखा,पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी जी का निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है।

वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे।

परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान दें।

ॐ शांति!



प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि भारत रत्न से सम्मानित प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए कई साहसिक निर्णय लिए हैं. श्री मुखर्जी का निधन वास्तव में आर्थिक , राजनीतिक क्षेत्र समेत पूरे राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है.

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रणव मुखर्जी के निधन पर उनके राजनीतिक जीवन व उनकी देश सेवा को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा,देश की जानीमानी राजनीतिक हस्तियों में एक पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के इलाज के दौरान आज निधन की खबर अति-दुःखद। उनके शोकसंतप्त परिवार व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना। सौम्य व सभ्य स्वभाव के श्री मुखर्जी के लम्बे राजनीतिक जीवन व देशसेवा समर्पन को हमेशा याद किया जाता रहेगा.




सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया,भूतपूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी जी को भावभीनी श्रद्धांजली!

भारत की राजनीति ने आज एक सच्चा रत्न खोया है.



Post a Comment

0 Comments