पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 95 हजार से अधिक केस, 1172 की हुए मौत

 

                              Pic Google


नई दिल्ली . भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप इस कदर बढ़ रहा है कि बीते 24 घंटे में अब तक की सबसे ज्यादा मामले निकल कर सामने आए हैं. गुरुवार सुबह 8:00 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल कोरोना वायरस केसिस की संख्या बढ़कर 44लाख 65 हज़ार 864. बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 95 हज़ार 735 मरीज़ मिले. इस दौरान देश में देश में 11 सौ 72 की covid से मौत हो गई. इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हज़ार 62 हो चुकी है.


रिकवरी रेट 77.74 प्रतिशत

भारत कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामलों की लिस्ट में 30 दूसरे स्थान पर है. ये दूसरा मौका है जब देश में 90 हज़ार से अधिक नए केस निकलकर सामने आए हैं. देश में अब तक 34 लाख 71 हज़ार 783 covid मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं. 75 हज़ार 62 की मौत हो चुकी है जबकि कोविद के सक्रिय मामलों की संख्या 9 लाख 19 हज़ार 18 है.कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की दर 77.74 प्रतिशत है. वहीं सक्रिय मामलों की दर 20.58 प्रतिशत है. Covid से जान गवाने वालों कि संख्या 1.68 फीसदी है.

5 करोड़ से अधिक जांचे

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ( आईसीएमआर) के अनुसार देश के अंदर कोरोनावायरस के 5 करोड़ 29 लाख सैंपल्स की जांच की जा चुकी है. बीते दिन 11 लाख 29 हज़ार 756 सैंपल्स की जांच की गई है.


दुनिया भर में 24 घंटे में आए 2 लाख से ज्यादा मामले


दुनिया भर में मौजूदा समय में करोना वायरस के 2 करोड़ 79 लाख 30 हज़ार 514 केस हैं. इनमें से  2 करोड़ से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं.बीते 24 घंटे में दुनिया में 2 लाख 2 हज़ार 214 नए  मामले सामने आए हैं. इसमें 95 हज़ार से अधिक मामले भारत से हैं.


यूपी में अब तक 4112 लोग गवां चुके है जान

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों ने 6568 नए कोरोनावायरस मरीज़ मिले हैं. यूपी में कुल कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 2  लाख 85 हज़ार 41 हो चुकी है. राहत की बात ये है कि इनमें से 2 लाख 16 हज़ार 901 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं. 64 हज़ार 28 मरीज़ का अभी भी इलाज जारी है. यूपी में अब तक covid से 4112 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.


राजधानी में 24 घंटे में 869 नए मरीज

सूबे की राजधानी लखनऊ में पिछले दिन 869 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई.इस दौरान 14 मरीजों की मौत भी हुई. लखनऊ में कुल कोरोनावायरस के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 35 हज़ार 735 पर पहुंच गया है.आपको बता दे की राजधानी में लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के पांच कर्मचारी covid से संक्रमित पाए गए हैं.




Post a Comment

0 Comments