श्रीसंत पर लगे 7 साल के प्रतिबंध कि अवधि समाप्त, ट्वीट कर कहा - मेरे पास अब भी 5 से 7 साल का समय ...


                                 Pic Google


केरल . टीम इंडिया के पेसर एस श्रीसंत पर बीसीसीआई द्वारा लगाया गया 7 सालों का प्रतिबंध रविवार को समाप्त हो गया. श्रीसंत पर बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था लेकिन श्रीसंत ने बीसीसीआई के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी. इसके बाद कोर्ट ने इनके प्रतिबंध की अवधि को घटाकर 7 वर्ष कर दी थी. जो आज यानी की रविवार को खत्म हो गई है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीसंत ने ट्वीट कर खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा,मैं पूरी तरह से किसी भी आरोपों से मुक्त हूं।अब मैं उस खेल का प्रतिनिधित्व करता हूं जिसे मैं सबसे अधिक प्यार करता हूं। मैं अपनी हर गेंद को अपनी पूरी कोशिश करता हूं, यहां तक ​​कि यह सिर्फ अभ्यास है। अन्याय है कि मुझे यह सब देने के लिए 5 से 7 साल का अधिकतम समय है। मैं किसी भी टीम को खेलता हूं जो मुझे बहुत अच्छा देगा"




एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा,मैं कभी भी क्रिकेट को धोखा नहीं दूंगा, यहां तक ​​कि जब मैं एक दोस्ताना मैच खेल रहा हूं..मैं आसानी से गेंद नहीं खेलता या ढीली करने की कोशिश करता हूं..तो pls सबके साथ सही हो..मैं पूरी तरह से किसी भी आरोप से मुक्त हूं एनडी कुछ भी नहीं अब एनडी  मैं जिस खेल से सबसे ज्यादा प्यार करता हूं उसका प्रतिनिधित्व करता हूं."

गौरतलब है कि श्रीसंत पर लगा 7 साल का प्रतिबंध समाप्त हो गया है.उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलने की इच्छा भी जताई है. लेकिन मौजूदा समय में करो ना वायरस महामारी के चलते घरेलू क्रिकेट सीजन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है. वैसे तो घरेलू क्रिकेट अगस्त में शुरू होता है लेकिन इस बार कब शुरू होगा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है.

Post a Comment

0 Comments