PC google
देश के भीतर कोरोना का कहर इस कदर हावी है कि वो ऊंच-नीच गरीब अमीर किसी का भेद नहीं करता. देश में कोरोनावायरस के कुल मामले 32 लाख से ऊपर पहुंच गए हैं. आम आदमी से लेकर खासम खास तक शामिल हैं. अब खबर है कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की covid रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पूर्व सीएम तरुण गोगोई के परिजनों ने बताया कि अब उनकी हालत बेहतर है. इसके पहले तरुण गोगोई ने ट्वीट करके जानकारी देते हुए लिखा था, मुझे कल कोविद 19 सकारात्मक परीक्षण किया गया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए, उन्हें तुरंत कोविद परीक्षण के लिए जाना चाहिए।."
आपको बता दें कि इससे पहले असम के दो एमएलए एचडी पाए गए थे. कांग्रेस के विधायक अजंता नियोग और असम गण परिषद के विधायक रामेंद्र नारायण की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
गौरतलब है कि असम में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 92 हजार 619 है. इनमे में 219 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि 73 हज़ार 90 मरीज़ ठीक हो चुके हैं.
असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई से पहले कई बड़े राजनेता covid-19 की चपेट में आ चुके हैं. एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान , गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता सहित कई और नेता भी कोरोनावायरस से पीड़ित हो चुके हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की दो मंत्रियों वरुण रानी कमल और चेतन चौहान की कोविड-19 की वजह से मौत भी हो चुकी है.

0 Comments