नई दिल्ली. बीती 24 तारीख को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभालने पर मुहर लगने के बाद. कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जेईई - नीट एग्जाम टालने, राज्यों के जीएसटी मुआवजे के मामले के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए और आज दोपहर में वर्चुअल बैठक करेंगी. कहा यह जा रहा है कि वर्चुअल होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल झारखंड महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की गई थी. लेकिन खबर यह है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे.
आपको बता दें कि आगामी 27 अगस्त को जीएसटी काउंसिल की बैठक होनी है. केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और महाराष्ट्र की सीएम उद्धव ठाकरे से बातचीत की है लेकिन उधव ठाकरे इस बैठक में नजर नहीं आएंगे.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस पार्टी इन दलों के साथ रणनीति बनाकर जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी से संबंधित मुआवजे को लेकर केंद्र की सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे.
मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कोरोना काल में सभी राज्यों की आर्थिक हालत खराब है, यह काफी मुश्किल समय है इसलिए कांग्रेस की मांग है कि सभी राज्यों को जीएसटी मुआवजे की रकम का सही समय पर भुगतान करें.
गौरतलब है कि पूरे देश में जेईई और नीट की परीक्षा को रद्द करने की मांग जोर पकड़ रही है. इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश पर भी चर्चा कर सकती है. तमाम विपक्षी पार्टी की नेता भी जी सरकार से यह मांग कर चुके हैं कि जेईई - नीट की परीक्षा को रद्द किया जाए.
तय समय पर होगी परीक्षा : एनटीए
तो वहीं दूसरी तरफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ कह दिया है कि जेईई - नीट की परीक्षाएं तय समय पर सितंबर माह में आयोजित की जाएंगी. परीक्षार्थियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है. जेईई के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं जबकि नीट के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे.

0 Comments