गर्लफ्रेंड ने भागकर की आटो वाले से शादी, बदला लेने के लिए प्रेमी ने अपनाया अनोखा तरीका,गिरफ्तार

 

 pic Google (प्रतीकात्मक इमेज)

महाराष्ट्र कि पुणे जिले से एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है. चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने पूरे शहर के तकरीबन 70 से अधिक ऑटो चालको के मोबाइल फोन चोरी किए हैं. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चोरी करने वाले शख्स ने बदले की भावना से इन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड् ने उसकी मर्जी के खिलाफ भागकर एक ऑटो वाली से शादी कर ली थी. ये युवक गर्लफ्रेंड् के आटो वाले से शादी करने के बाद इस कदर आहत हुआ कि उसने ऑटो वालों के मोबाइल फोन चुराने शुरू कर दिए.


आरोपी पुलिस हिरासत में

पुलिस ने बताया कि मोबाइल चुराने के आरोप में पकड़े गए शख्स का नाम आसिफ उर्फ भूरा भाई आरिफ शेख है. इसके पहले वह अहमदाबाद में एक रेस्टोरेंट्स चलाता था. पुलिस ने सोमवार को उसे अरेस्ट करके मंगलवार को न्यायालय के समक्ष हाजिर करके उसे 27 अगस्त तक जेल भेज दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरिफ 2019 में अपना रेस्टोरेंट बेचकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पुणे में रहने लगा था. इसी बीच मौका पाकर उसकी गर्लफ्रेंड आरिफ के सारे पैसे लेकर फरार हो गई. इसके बाद उसने ऑटो ड्राइवर के साथ शादी कर ली इसी बात से आहत आरिफ ने ऑटो ड्राइवरों को निशाना बनाते हुए ऑटो ड्राइवरों के अब तक कुल 70 मोबाइल फोन चुरा चुका है.


घर वाले रिश्ते के खिलाफ थे 


उसने पुलिस पूछताछ में यह भी कबूल किया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करना चाहता था लेकिन घर वाले नहीं मान रहे थे. इसी के चलते उसने गुजरात से पुणे आने का फैसला किया. जिसके तुरंत बाद उसकी गर्लफ्रेंड अहमदाबाद भाग गई. इसके बाद जब आरिफ ने उससे बात की तो उसने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद आरिफ अहमदाबाद लौट आया और ऑटो चालकों को निशाना बनाते हुए उनके फोन चुराने लगा.फिलहाल आरिफ अभी चोरी के मामले में पुलिस हिरासत में है.

Post a Comment

1 Comments

  1. Usako aato churana tha Bhai
    Mobile ke chakkar me pad gaya

    ReplyDelete