रिपोर्टर : राज श्रीवास्तव (बिहार)
गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज जिले के रामपुर खुर्द थाना गोपालपुर क्षेत्र से जमीन पर कब्जा करने का एक मामला सामने आया है. जहां पर एक पट्टीदार ने दूसरे की जमीन पर कब्जा करके घर बना रहा है. रामपुर निवासी पीड़ित युवक उपेंद्र ने बताया कि उसकी जमीन पर पट्टीदारों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है.
और जमीन कब्ज़ाने वाले गोरख भगत मारपीट करने की धमकी भी देते हैं. इतना ही नहीं मेरे घर के सामने मकान भी बना लिया है. इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी इसके बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. न ही पीड़ित युवक की थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है.
पंचायत के फैसले के बाद भी नहीं माने दबंग
दबंगों के आगे बेबस उपेंद्र ने जो f.i.r. लिखाई है उसके मुताबिक कि गांव के ही रहने वाले गोरख भगत अपने सगे संबंधियों के के साथ मिलकर उसकी जमीन पर कब्जा करके घर बना रहे हैं. आज से लगभग 3 महीने पहले गांव में पंचायत भी हुई थी लेकिन दबंगों ने पंचायत के फैसले को दरकिनार करते हुए पीड़ित उपेंद्र की जमीन पर घर बनाना शुरू कर दिया. पीड़ित उपेंद्र ने उन्हें घर बनाने से मना किया तो गोरख भगत अपने सगे संबंधियों के साथ मिलकर उपेंद्र को मारपीट की धमकी देते हुए गाली गलौज भी की. इतना ही नहीं उन्होंने पीड़ित भगत को धमकी देते हुए कहा कि यह मेरी जमीन है तुम लोग यहां से चले जाओ. ऐसे में प्रार्थी ने थाने में एफ आई आर दर्ज करानी चाहि, लेकिन उसकी एफ आई आर अभी तक दर्ज नहीं हुई है. पीड़ित भगत ने अब थक हार कर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है.



1 Comments
Insaf milna chahiye
ReplyDelete