सांसद संजय सिंह ने यूपी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने की शिकायत राजसभा के सभापति से करते हुए की ये मांग

 

                                                                 Pic Google

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने पर आपत्ति जताई है. संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है. उन्होंने इस पत्र में लिखा कि सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलने पर पुलिस द्वारा केस दर्ज किया जाना संसदीय विशेषाधिकार का हनन है. उन्होंने आगे लिखा कि केस दर्ज करने वाली पुलिस अफसर  पर विशेषाधिकार हनन करने के लिए एक्शन लिया की जाए.

इसके अलावा पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि यूपी में लगातार अपराध, जातीय भेदभाव, भ्रष्टाचार और कोरोना महामारी को लेकर लापरवाही बरतने के विरुद्ध आवाज उठाने मेरे खिलाफ पुलिस के आला अधिकारियों और थानाध्यक्षों ने रिपोर्ट दर्ज की है.

आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने लिखे पत्र में कहा कि सितंबर माह में संसद का सत्र शुरू होने वाला है इसीलिए सदन में उत्तर प्रदेश की वर्तमान दशा से संसद को अवगत कराने के लिए मैं उत्तर प्रदेश मैं कुछ दिनों के लिए लोगों के बीच रहा. समस्याएं जानने के लिए लोगों से मिला.

इसके अलावा संजय सिंह ने पत्र में उत्तर प्रदेश में कोई अपराध का पत्र में जिक्र करते हुए लिखा कि इस दौरान आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए. संजीत यादव का अपहरण करके हत्या कर दी गई. पत्रकार विक्रम जोशी कुंभ बेखौफ बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया. प्रयागराज में परिवार के चार लोगों की हत्या, लखीमपुर खीरी में जौनपुर किशोरियों की रेप व मर्डर की अन्य वारदातों के पीड़ितों के परिजनों से मिलने उनके घर गया. संजय सिंह ने राजधानी के पुलिस कमिश्नर सहित अन्य जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ राज्यसभा के सभापति से शिकायत की है.

Post a Comment

0 Comments