PC google
बलिया. सूबे के जनपद बलिया में बीती रात हुई टीवी पत्रकार की हत्या का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक पत्रकार के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को तुरंत 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. इसके साथ भी आरोपितों विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बलिया के जनपद अस्पताल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि टीवी पत्रकार रतन सिंह के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलकर अनुरोध करेंगे कि मुआवजे की राशि को बढ़ाया जाए और मृतक पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए.
टीवी पत्रकार की बीती रात लगभग नौ बजे रात को गोली मारकर हत्या कर दी. पत्रकार रतन सिंह एक टीवी न्यूज़ चैनल में काम करते थे. रतन सिंह की हत्या के पीछे के कारण तलाशे जा रहे हैं, कहा यह जा रहा है कि रतन सिंह का पट्टीदारों से विवाद था. रंजिश के चलते सोमवार रात को उनकी हत्या कर दी गई. लगभग 2 वर्ष पहले इनकी भाई की भी हत्या हो चुकी है.
राजीव मिश्रा को सौंपा गया प्रभार
बलिया जिले के फेफना के थानाध्यक्ष शशि मौली पांडेय को लापरवाही बरतने के चलते सस्पेंड करके राजीव मिश्रा को प्रभार सौंपा गया है.
छह की हो चुकी है गिरफ्तारी
एएसपी संजय यादव के मुताबिक़ छह आरोपियों अरविंद सिंह,वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह और विनय सिंह,सुशील सिंह और सुनील सिंह को गिरफ्तार का लिए गया है.jj

0 Comments