PIC Google
इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल शुरू होने में कुछ ही दिनों का फासला रह गया है. आईपीएल से विवो के हटने के बाद टाइटल स्पॉन्सर की बोली 222 करोड़ में ड्रीम इलेवन (dream11) ने अपने नाम के थी. अब खबर आ रही है कि एक और कंपनी ने आईपीएल से अपना नाता तोड़ लिया है. फ्यूचर नाम की इस कंपनी ने टूर्नामेंट के शुरू होने के ठीक पहले इंडियन प्रीमीयर लीग की एसोसिएट सेंट्रल स्पॉन्सरशिप छोड़ने का फैसला किया है.
अटकलें लगाई जा रही हैं कि कि पिछली बार भी फ्यूचर कंपनी आईपीएल से चाहती थी. लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा इसी कारण कंपनी ने लीग से हटने का फैसला किया है.
आपको बता दें कि इसके पहले चाइनीज कंपनी विवो के पास आईपीएल की स्पॉन्सरशिप थी. लेकिन पिछले महीनों चीन से हुए सीमा विवाद के चलते चीनी कंपनी विवो के बाय काट की मांग चल रही थी इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने नई बोली प्रक्रिया शुरू की जिसमें 222 करोड रुपए सर्वाधिक देते हुए dream11 ने बाजी मारी थी. हालांकि, विवो की स्पॉन्सरशिप से बोर्ड को 444 करोड़ों रुपए मिल रहे थे.
गौरतलब है कि इस बार का आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से खेला जाना है. आईपीएल की सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी. आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल के मुताबिक आगामी दिनों में आईपीएल का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा. 52 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा

0 Comments